CG ED Raid News: Major raid by the ED; search operations underway at locations linked to Anwar Dhebar!
CG ED RAID NEWS: छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनवर ढेबर के ठिकानों पर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार टीम ने शुक्रवार को सुबह रायपुर में 3 से 4 जगह दबिश दी है।
सुबह से ही ED के अधिकारियों की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही है।
इसी कड़ी में शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के घर भी छापेमारी की गई है।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। फिलहाल ED की इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
जांच आगे बढ़ने के साथ ही कार्रवाई से जुड़े और तथ्य सामने आने की संभावना है।
