CG NEWS: पटाखा कारोबारियों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Guidelines issued for firecracker traders

 

 

CG NEWS: दीपावली के त्योहार को देखते हुए रायपुर पुलिस ने पटाखा कारोबारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

डीसीपी पश्चिम क्षेत्र की मौजूदगी में आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने पटाखा व्यापारियों को सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पटाखा दुकानों में अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य होगा, ताकि आग लगने जैसी आपात स्थिति में तत्काल बचाव के उपाय किए जा सकें। इसके साथ ही पटाखा दुकानें केवल निर्धारित स्थानों पर ही लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने दुकानों के बीच निर्धारित दूरी बनाए रखने पर भी जोर दिया, जिससे आग लगने की स्थिति में एक दुकान से दूसरी दुकान तक आग फैलने का खतरा कम किया जा सके।

पटाखा दुकानों के आसपास ज्वलनशील पदार्थ रखने, धूम्रपान करने और खुली आग का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई गई है। पुलिस ने कारोबारियों को निर्देश दिए कि वे दुकान संचालन के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें

रायपुर पुलिस ने पटाखा कारोबारियों को चेतावनी दी है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। दीपावली के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की ओर से आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related