RAIPUR NEWS: Woman targeted under the guise of religious rituals
RAIPUR NEWS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साधु बनकर व पूजा-पाठ के नाम पर एक महिला से सोने-चांदी के जेवर और नकदी ठग ली।
आरोपियों ने महिला को बीमारी और घरेलू समस्याएं दूर करने का झांसा दिया था। इतना ही नहीं, परिवार के साथ अनहोनी होने का डर दिखाकर उसे चुप रहने के लिए भी कहा गया। मामले में गंज थाना पुलिस ने एक आरोपी और एक नाबालिग को पकड़ा है। दोनों ग्वालियर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
उसकी बीमारी और घरेलू परेशानियां दूर करने का भरोसा दिलाया। पूजा-पाठ के जरिए समस्याओं का समाधान करने की बात कहकर आरोपियों ने महिला को अपने झांसे में ले लिया।
इसके बाद पूजा-पाठ के नाम पर महिला से सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले ली गई। ठगी की कुल रकम और सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
मामले में कार्रवाई करते हुए रायपुर की गंज थाना पुलिस ने एक आरोपी और एक नाबालिग को पकड़ा है। दोनों के ग्वालियर, मध्य प्रदेश का रहने वाला होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत के 17 ग्राम सोने के जेवर और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। हालांकि, ठगी की कुल रकम करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस मामले में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। मामले में आगे की जांच के दौरान ठगी से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
