DONGARGARH NAGAR PALIKA : Dongargaon is now a municipality!
रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने डोंगरगांव को बड़ी सौगात देते हुए नगर पंचायत से नगर पालिका परिषद का दर्जा दे दिया है। अधिसूचना जारी होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग इसे विकास के नए दौर की शुरुआत मान रहे हैं।

NCERT NEW BOOK 2026 : पाठ्यक्रम में वेद और आपतकाल शामिल होने पर बवाल
डिप्टी सीएम अरुण साव ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि डोंगरगांव को नगर पालिका का दर्जा मिलने से नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिलेंगी और विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी। सरकार का लक्ष्य डोंगरगांव को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित नगर के रूप में नई पहचान दिलाना है।
लंबे समय से क्षेत्र के लोग नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की मांग कर रहे थे। अब सरकार के फैसले के बाद उनकी यह मांग पूरी हो गई है। राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने के साथ ही डोंगरगांव ने विकास के नए अध्याय में प्रवेश कर लिया है।
BADNAGAR VIRAL VIDEO : मोहर्रम जुलूस में ब्लास्ट!
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत डोंगरगांव नगर पंचायत का उन्नयन कर नगर पालिका परिषद घोषित किया गया है। इससे क्षेत्र के लिए मिलने वाला बजट बढ़ेगा और सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, उद्यान और सामुदायिक भवन जैसे कार्यों को नई गति मिलेगी।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार करीब 14,693 आबादी वाले डोंगरगांव को अब राज्य और केंद्र की कई शहरी योजनाओं का अधिक लाभ मिल सकेगा। इससे पहले बिलासपुर जिले के कोटा को भी नगर पालिका का दर्जा दिया जा चुका है।
