BADNAGAR VIRAL VIDEO : मोहर्रम जुलूस में ब्लास्ट!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BADNAGAR VIRAL VIDEO : Blast in Muharram procession!

उज्जैन। मोहर्रम जुलूस का एक वीडियो सामने आने के बाद बड़नगर में हड़कंप मच गया है। वायरल फुटेज में एक वैन को क्रेन से हवा में लटकाकर उसमें विस्फोट किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RUNGTA SCHOOL OF FILM AND MEDIA: ‘रंगौत्सव फ़िल्म फेस्टिवल 2026’ का  हुआ भव्य समापन, शामिल हुए धरसीवाँ विधायक अनुज शर्मा! 

बताया जा रहा है कि 23 जून की रात अडान मोहल्ले से निकले मोहर्रम जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इसी दौरान एक टाटा मैजिक वाहन को करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाया गया, जिस पर दो युवक झंडे लहराते नजर आए। इसके बाद वाहन में विस्फोट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा मानकों और संवेदनशील प्रस्तुतियों को लेकर सवाल उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी तथ्यों के आधार पर की जा रही है।

RUNGTA SCHOOL OF FILM AND MEDIA: ‘रंगौत्सव फ़िल्म फेस्टिवल 2026’ का  हुआ भव्य समापन, शामिल हुए धरसीवाँ विधायक अनुज शर्मा! 

उज्जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करनदीप सिंह के मुताबिक आयोजक शोएब खान, वाहन पर मौजूद तालीम खान और जाहिद खान तथा क्रेन मालिक गोपाल माली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक आयोजनों में ऐसी गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिनसे लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो या कानून-व्यवस्था की स्थिति पर असर पड़ने की आशंका हो।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related