CHHATTISGARH : Bastar IG Sundarraj goes to NIA, now SPs of many districts will be changed!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से जिस IPS ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार हो रहा था, अब उस पर कभी भी मुहर लग सकती है। बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी को NIA में डेपुटेशन मिलने के बाद पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक बस्तर रेंज में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है। जगदलपुर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील जिलों के SP काफी समय से एक ही जगह पदस्थ हैं। ऐसे में अब नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना बढ़ गई है।
CG CRIME: ACB की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते प्रभारी SDO गिरफ्तार!
बस्तर के नए IG के लिए दो बड़े नाम चर्चा में हैं। इनमें अजय यादव और बद्रीनारायण मीणा सबसे आगे बताए जा रहे हैं। दोनों अधिकारियों के पास कई बड़े जिलों में कप्तानी और IG स्तर का लंबा अनुभव है।
जानकारी के अनुसार सिर्फ बस्तर ही नहीं, बल्कि दुर्ग, बिलासपुर, सूरजपुर, बेमेतरा, मुंगेली, एमसीबी और कोरबा जैसे जिलों में भी SP बदले जा सकते हैं। वहीं आर्म्स फोर्स की कई बटालियनों में नए कमांडेंट की नियुक्ति की तैयारी भी चल रही है।
पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग स्तर पर मंथन जारी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी IPS ट्रांसफर लिस्ट सामने आ सकती है।

