CG POLITICS: Minister Kedar Kashyap’s controversial words on Rahul Gandhi’s visit, said…
CG POLITICS: रायपुर में 21 से 30 जून 2026 तक चलने वाले कांग्रेस संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
बता दे की कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण सिविर का आयोजन किया जा रहा है।
राहुल गांधी के लंबे समय बाद हो रहे छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा है कि कांग्रेस उनका चरण दारू से धोकर राहुल गाँधी का स्वागत करने को कहा है।
केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस अपने आका को खुश करने के लिए बहुत सारे नवाचार करती है।
पिछली बार जब प्रियंका गांधी आई थी, तो उनके लिए कांग्रेसियों ने गुलाब के पंखुड़ियों की सड़क बनाई थी।
कांग्रेस अपने पांच साल के शासनकाल में भ्रष्टाचार में डुबी रही, शराब घोटाला किया।
अब जब राहुल गांधी आ रहे हैं, तब कांग्रेस उनका चरण दारू से धोकर स्वागत करे, ऐसी हमारी शुभकामना है।

