CG BREAKING : अबूझमाड़ नक्सली एनकाउंटर पर सीएम साय का बड़ा बयान, 10 नक्सली ढ़ेर होने पर मैं ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: CM Sai’s big statement on Abujhmad Naxalite encounter, I will…

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में मंगलवार सुबह हुई चार घंटे की मुठभेड़ के बाद बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में लगातार पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों द्वारा नक्सलियों से मुठभेड़ करके उन्हें जड़ से उखाड़ फेकने का अभियान चलाया जा रहा है। आज भी नारायणपुर में मुठभेड़ हुई है जिसमें 10 नक्सली ढेर हुए। जिसके लिए मैं पुलिस और सुरक्षा बलों को धन्यवाद देता हूं।

घटनास्थल पर चलाये गये तलाशी अभियान में तीन महिला नक्सली समेत 10 नक्सलियों के शव बरामद किये गये। इसके साथ ही एके 47, इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार व गोला व बारूद की बरामदगी हुई है। बस्तर आईजी सुददराज पी. ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। आज सुबह करीब छह बजे ग्राम टेकमेटा एवं काकूर के मध्य जंगल में डीआरजी एवं एसटीएफ जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जो लगभग चार घंटे चली। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर चलाये गये तलाशी अभियान में नक्सलियों के शव और हथियार मिले हैं।

इसस पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के ग्राम टेकामेटा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के बड़े कैडर की मौजूदगी है। सूचना के आधार पर सोमवार देर रात डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम को सर्चिंग अभियान के लिए रवाना किया गया था। जवान मंगलवार की सुबह जब टेकमेटा एवं काकूर के मध्य जंगल में पहुंचे तो यहां नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायर खोल दिया। जवानों ने जवाबी कार्यवाही में 02 महिला नक्सली सहित कुल 07 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गये 07 नक्सलियों के शव बरामद किये गय हैें, जिसकी शिनाख्त की जा रही है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related