CG NAXAL ENCOUNTER : महिला नक्सली सहित 10 माओवादियों के शव बरामद, जानिए सुबह से अब तक अबूझमाड़ में क्या हुआ ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NAXAL ENCOUNTER: Bodies of 10 Maoists including female Naxalite recovered, know what happened in Abujhmad from morning till now..

नारायणपुर। नारायणपुर मुठभेड़ में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों और जवानों के बीच करीब 9 घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों ने 10 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों में 3 महिला और 7 पुरुष माओवादी शामिल हैं। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर 29 अप्रैल को जवान नारायणपुर और कांकेर जिले के बॉर्डर इलाके में सर्चिंग पर निकले हुए थे। रात भर सर्चिंग के बाद 30 अप्रैल की सुबह अबूझमाड़ के टेकामेटा के जंगलों में डीआरजी और एसटीएफ़ के जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया।

जवानों और नक्सलियों के बीच चली लंबी मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग करने पर जवानों ने 10 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों में 03 महिला सहित कुल 10 माओवादी शामिल हैं। पुलिस द्वारा मारे गए नक्सलियों की शिनाख्तगी की जा रही है।

मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक AK 47, एक इंसास राइफल, सहित भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद जब्त किया है। जवान अभी भी जंगलों में हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं

इससे पहले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दावा किया था कि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में मंगलवार सुबह डीआरजी और एसटीएफ के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गए हैं। इनमें 3 महिला नक्सली शामिल हैं। इन सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटनास्थल से एक AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार मिले हैं।
विज्ञापन

वहीं बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने नक्सल मुठभेड़ पर जानकारी देते हुए बताया था कि मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर हुए हैं। इनमें दो से तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। नक्सलियों का शव लाने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। अभी भी सर्चिंग जारी है। करीब 50 नक्सलियों के होने की बात कही गई है।

गौरतलब हो कि इसी इलाके में देश का सबसे बड़ा नक्सली पुलिस मुठभेड़ हुआ था। जहां जवानों ने 29 नक्सलियों को मुठभेड़ में मारे गए थे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related