CG BJP NEWS : घोषणा पत्र के लिए युद्धस्तर पर चल रहा सुझाव संग्रह करने का काम, अब तक प्राप्त हुए लगभग 50 हजार ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BJP NEWS: The work of collecting suggestions for the manifesto is going on on a war footing, so far about 50 thousand have been received.

रायपुर। भाजपा प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेशभर में घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। अब तक लगभग 50 हजार सुझाव पार्टी को प्राप्त हुए हैं। रायपुर संभाग के लिए सुझाव संकलन के लिए अभियान की शुरुआत करने राजधानी पहुंचे अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता की।

उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र सुझाव संग्रह अभियान को प्रदेश के मतदाता भाई-बहनों ने आशातीत सहयोग प्रदान किया है। मात्र 15 दिनों में 50 हजार के लगभग सुझाव मिलना बताता है कि आज जनता भाजपा से बड़ी उम्मीद लगा रखी है। इस मौके पर घोषणा पत्र समिति के सदस्य व प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल आदि मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के लिए घोषणा पत्र जनता को ठगने का दस्तावेज होता है। भाजपा हर चुनाव के पहले घोषणा पत्र बनाती है जिसको संकल्प पत्र नाम देती है लेकिन कभी घोषणा पत्र के वादों को पूरा नहीं करती है।

तीन बार 2003, 2008, 2013 के चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किया था। यह वह घोषणाएं है जिसे उसने तीनों बार फ्रंट पेज में छापा था। तीन चुनावों में 31 वादे किए जिनमें 25 को पूरा नहीं किया। कांग्रेस और भाजपा में यही अंतर है। हमारे लिए घोषणा पत्र वादा निभाने का पवित्र दस्तावेज होता है, भाजपा के लिए यह एक चुनावी हथियार मात्र होता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related