CG ACCIDENT BREAKING : मां और 12 साल के बेटे की मौत, ट्रक ने कार को सामने से मारी टक्कर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT BREAKING: Mother and 12-year-old son killed, truck hits car from front

धमतरी। छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धमतरी-नगरी रोड में केरेगांव के पास ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दिया। दुर्घटना में मां और बेटे की मौत हो गई। पुत्री गंभीर रूप से घायल है। उसका रायपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

केरेगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 अगस्त की 11.45 बजे दुर्घटना हुई। धमतरी-नगरी रोड में ग्राम सियादेही के अन्नपूर्णा राइस मिल के पास धमतरी से नगरी जा रही स्विफ्ट कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया।

कार में सवार नीलिमा चोपड़ा 45 वर्ष पत्नी भावेश चोपड़ा और उनके बेटे भव्य चोपड़ा (12 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बेटी भूमिका चोपड़ा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने रायपुर रेफर कर दिया। कार के ड्राइवर को हल्की चोट आई है। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। मृतक धमतरी के नगरी के रहने वाले थे।

केरेगांव थाना प्रभारी एएसआई प्रदीप सिंह ने बताया कि सियादेही के पास ट्रक ने कार को जोरदार टक्‍कर मार दी। दुर्घटना में मां और बेटे की मौत हुई है। बेटी गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR: जवानों ने साझा किए एकता नगर के अविस्मरणीय अनुभव

RAIPUR: Soldiers shared unforgettable experiences from Ekta Nagar   रायपुर, 04...

AMIT JOGI NEWS : अमित जोगी फरार ?

AMIT JOGI NEWS : Amit Jogi absconding? रायपुर। जनता कांग्रेस...

BIG BREAKING: रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

BIG BREAKING: Ravi Uppal arrested in Dubai   रायपुर डेस्क: महादेव...