CG POLITICS: Vijay Sharma challenges Rahul Gandhi to a discussion
CG POLITICS: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अब छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवाबी चुनौती देते हुए कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री से बात करने की कल्पना करने के बजाय पहले उनसे बहस कर लें।
उन्होंने SIR और नक्सलवाद जैसे मुद्दों पर खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि इसके लिए स्थान और समय राहुल गांधी खुद तय कर सकते हैं।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यदि राहुल गांधी SIR के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं तो वे दिल्ली आने के लिए भी तैयार हैं।
शर्मा ने राहुल गांधी के बहस के प्रस्ताव पर तंज कसते हुए कहा कि सड़क पर गुलाब लेकर आने और इस तरह बहस की बात करना बचपना है। उन्होंने टिप्पणी की कि राहुल गांधी आखिर बड़े कब होंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता नक्सलियों को अपना हीरो बताते हैं, जबकि झीरम घाटी में हुए हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की जान गई थी।
उप मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या वे नक्सलवाद और झीरम घाटी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर खुली बहस के लिए तैयार हैं? उन्होंने कहा कि वे किसी भी स्थान और मंच पर इस विषय पर चर्चा करने को तैयार हैं।
अब इस चुनौती पर राहुल गांधी या कांग्रेस की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर नजर रहेगी।समाचार पढ़ें


