BIJAPUR NAXAL DUMP: Naxal dump busted; cache of weapons recovered from the forest!
BIJAPUR NAXAL DUMP: CRPF की 199वीं बटालियन, 202 कोबरा और जिला पुलिस ने बीजापुर के एंड्री गांव के घने जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है.
संयुक्त टीम ने नक्सलियों के 8 छिपे हुए डंप बरामद किए हैं. तलाशी के दौरान आईईडी बनाने की सामग्री, डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर और विस्फोटक बरामद हुए. रेडियो सेट, मेडिकल सामग्री, इलेक्ट्रिक उपकरण और नक्सली उपयोग का अन्य सामान भी मिला. कुल 69 प्रकार की सामग्री सुरक्षा बलों ने जब्त की है.
सुरक्षाबलों ने स्पष्ट किया की सूचना आधारित अभियान आगे भी जारी रहेंगे. लक्ष्य क्षेत्र को पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाकर विकास की राह को सुरक्षित करना है.
