MANIPUR VIOLENCE: किसान की गोली मारकर हत्या, चार घरों को किया आग के हवाले! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Manipur Violence: Farmer shot dead; four houses set on fire!

 

 

MANIPUR VIOLENCE: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार शाम खेत में काम कर रहे 53 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

एक अधिकारी ने बताया कि कुकी बहुल जिले के गोवाजांग गांव निवासी हाओलाल सिंगसिट अपनी पत्नी नेमनेइकिम सिंगसिट के साथ धान के खेत में काम कर रहे थे, तभी हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलीबारी कर दी

इस घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “शनिवार को जब हाओलाल अपने खेत में काम कर रहा था, तभी हथियारबंद हमलावरों ने उस पर फायरिंग की।

कई गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हमले के दौरान उनकी पत्नी भी वहां मौजूद थी, लेकिन वो वहां से सुरक्षित जगह भागने में सफल रही।

पुलिस ने इस घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया है और आसपास के इलाकों में हमलावरों की तलाश में अभियान चला रही है।

कांगपोकपी ज़िले के ट्विलांग इलाके में गोवाजांग कुकी समुदाय का आखिरी गांव है, जहां इस समय भय का माहौल है।

वही मणिपुर की राजधानी इंफाल के पश्चिमी क्षेत्र में मैतेई समुदाय के लोगों के घरों को जलाने की घटना के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है।

आगजनी की इस घटना के बाद पीड़ित समुदाय के करीब 600 लोगों के समूह ने पथराव करना शुरू कर दिया

इस घटना पर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी करते हुए बताया कि कांगपोकपी ज़िले के कांटो सबल गांव (जो एक मैतेई गांव है) में हुई हिंसा और खाली घरों में आग लगाने की कोशिश के मामले में कार्रवाई की गई है.

मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, आरएएफ और सेना की संयुक्त टीमों ने लीमाखोंग एरिया प्रोटेक्शन कमिटी के चेयरमैन और हेंगजांग गांव के मुखिया कम्मंग ल्होवम (65 वर्ष) और खुनखो कुकी गांव के पैगिन हैंगशिंग (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related