KAUSHAMBI FIRECRACKER FACTORY: पुलिस ने आरोपी आदिल का किया एनकाउंटर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KAUSHAMBI FIRECRACKER FACTORY: Police engage accused Adil in an encounter!

 

 

KAUSHAMBI FIRECRACKER FACTORY: अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में फैक्ट्री मालिक का बेटा आदिल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।

गुरुवार भोर कमालपुर बरेठी नहर पुलिया के पास पुलिस से घिरने पर आदिल ने टीम पर की फायरिंग और जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आर्थिक लाभ के लिए अवैध पटाखा और विस्फोटक बनाने की बात सामने आई।

विस्फोट मामले में अब तक 14 लोगों की मौत हुई है और कई मकान क्षतिग्रस्त हुए थे। फैक्ट्री मालिक की पत्नी कहकसा की तलाश तेज हो गई है, पुलिस का दावा है जल्द होगी गिरफ्तारी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related