CG NEWS: कन्या आश्रम में हाथों में किताब की जगह बाल्टी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Buckets in hand instead of books at the girls’ ashram!

 

 

CG NEWS: सक्ती जिले के चिस्दा स्थित कन्या आश्रम की छोटी-छोटी बच्चियां हाथों में बाल्टियां लेकर दूर से पानी भरकर लाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार चिस्दा कन्या आश्रम में नल-जल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चियों को रोजाना दूर स्थित हैंडपंप या अन्य जलस्रोत से पानी लाना पड़ता है.

ग्रामीणों का आरोप है कि अधीक्षिका द्वारा जानबूझकर बच्चियों से यह काम करवाया जाता है, जबकि आश्रम में पानी की व्यवस्था करना प्रशासन और प्रबंधन की जिम्मेदारी है.

बच्चियों से इस तरह वजन उठवाने पर बाल अधिकारों का उल्लंघन भी माना जा रहा है. आश्रम में रहने वाली अधिकांश बच्चियां अनुसूचित जनजाति वर्ग से आती हैं और शासन द्वारा उनके रहने, खाने और पढ़ाई के लिए विशेष बजट दिया जाता है. इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं का अभाव है.

अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच करवाई जाएगी और आश्रम में पानी की स्थाई व्यवस्था की जाएगी. लेकिन सवाल यह है कि जब तक व्यवस्था नहीं सुधरती, तब तक इन मासूम बच्चियों को इसी तरह पानी ढोना पड़ेगा.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related