RADHAKRISHNAN CG VISIT: Vice President Radhakrishnan honored the meritorious!
RADHAKRISHNAN CG VISIT: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने एम्स रायपुर की स्वास्थ्य सेवाओं, शोध और आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में हो रही प्रगति की सराहना की।
उन्होंने कहा कि संस्थान एडवांस्ड हेल्थकेयर, मेडिकल रिसर्च और अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रहा है। राज्य में हुए पहले स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट जैसी उपलब्धियों का भी उन्होंने उल्लेख किया।
उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के उन इलाकों में आए बदलाव का भी जिक्र किया, जो कभी नक्सलवाद, भय और अभाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि अब इन क्षेत्रों में विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। सड़क, स्कूल, अस्पताल, बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश जैसी सुविधाओं के विस्तार से लोगों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, एम्स रायपुर के प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) संजीव हांडा और कार्यकारी निदेशक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
