CG POLITICS: Talk of factionalism within the Congress resurfaces following Shiv Dahariya’s claims!
CG POLITICS: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने दावा कि युवक कांग्रेस के चुनाव में रेत माफिया का पैसा लग रहा है।
डॉ. शिव डहरिया के इस दावे ने युवा कांग्रेस चुनाव में धनबल और कथित अवैध फंडिंग के अलावा कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी और भविष्य की राजनीतिक दावेदारी को भी चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
सत्येंद्र चेलक आरंग क्षेत्र से आते हैं। यही वह विधानसभा क्षेत्र है, जहां से डॉ. शिव डहरिया विधायक रहते हुए मंत्री रह चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में शिव डहरिया को भाजपा के गुरु खुशवंत से हार का सामना करना पड़ा था।
विधायक अजय चंद्राकर सहित कई भाजपा प्रवक्ताओं ने कांग्रेस के इस विवाद को ‘यादवी संघर्ष’ बताते हुए निशाना साधा है।
भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस शासनकाल में आबकारी और कोयले के साथ रेत के कारोबार में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुईं और अब उसी कथित अवैध कमाई का इस्तेमाल संगठन चुनाव में होने का सवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ही उठा रहे हैं।
