SRINAGAR PROTEST: BJP vs NC at Ghantaghar Chowk!
SRINAGAR PROTEST: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुद्दे उठाए।
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर BJP कार्यालय की ओर मार्च का ऐलान किया था। पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार ने संसद और सुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे को लेकर जो आश्वासन दिए थे, उन्हें पूरा किया जाना चाहिए।
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने संवैधानिक गारंटी, राज्य का दर्जा बहाल करने, आरक्षण से जुड़ी लंबित फाइल को मंजूरी देने और जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ न्याय की मांग उठाई।
BJP ने पार्टी ने उमर अब्दुल्ला सरकार को बिजली की बढ़ी दरों और युवाओं में बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा। BJP नेताओं का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं को रोजगार और सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता की जरूरत है। पार्टी ने सरकार पर आम लोगों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
जम्मू-कश्मीर में इन प्रदर्शनों के बाद राज्य के दर्जे की बहाली, संवैधानिक अधिकार, रोजगार, बिजली की दरों और सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता जैसे मुद्दे एक बार फिर सियासत के केंद्र में आ गए हैं।
नेशनल कॉन्फ्रेंस जहां राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर केंद्र पर दबाव बना रही है, वहीं BJP उमर अब्दुल्ला सरकार को रोजगार और बिजली जैसे स्थानीय मुद्दों पर घेर रही है।
