CHHATTISGARH : तहसीलदार निलंबित!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Tehsildar suspended!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ट्रैक्टर दुर्घटना के बाद हुए हंगामे का मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई तक पहुंच गया है। सरगुजा संभाग के कमिश्नर ने बिहारपुर के प्रभारी तहसीलदार और नायब तहसीलदार करमचंद जाटवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामला 17 अक्टूबर को ग्राम कुबेरपुर में हुई ट्रैक्टर दुर्घटना से जुड़ा है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान कानून और शांति व्यवस्था को नियंत्रित करने में प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता सामने आने की बात कही गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा संभाग कमिश्नर ने करमचंद जाटवर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय संभागीय पटवारी शाला, अंबिकापुर जिला सरगुजा तय किया गया है।

इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी मिलेगा।

कुबेरपुर में ट्रैक्टर दुर्घटना के बाद हुए प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर अब प्रशासन ने जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की है। इस फैसले के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में भी हलचल है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related