Lawrence Bishnoi के टार्गेट पर श्रद्धा वालकर हत्याकांड का आरोपी आफताब

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi Gang) के शूटर से मुंबई पुलिस की पूछताछ चल रही है. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को पूछताछ के दौरान कुछ हैरान करने वाले इनपुट मिले हैं. लॉरेंस के गुर्गों ने बताया कि दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद आफताब पूनावाला उसके टार्गेट पर है. इस खुलासे ने तिहाड़ जेल प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है. आफताब पर अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या कर उसके 36 टुकड़े कर शव को महरौली के जंगलों में फेंकने का आरोप है.

बढ़ाई गई आफताब की सुरक्षा

दिल्ली की तिहाड़ जेल को देश की सबसे सुरक्षित जेल में शुमार किया जाता है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों से मिली सूचना मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ शेयर की है. इसके बाद तिहाड़ जेल में आफताब की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अरेस्ट शूटर शिवकुमार ने कहा कि शुभम लोनकर ने उससे आफताब पर हमला करने की चर्चा की थी. हालांकि, उसके आसपास कड़ी सुरक्षा होने की वजह से प्लान को अंजाम नहीं दिया जा सका.

लिव इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या का है आरोप

आफताब पूनावाला पर अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की बेरहमी से हत्या का आरोप है. उस पर श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े कर उन्हें दिल्ली के अलग-अलग जंगलों में फेंकने का भी आरोप है. फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है और कोर्ट में केस चल रहा है. इस मामले ने देश भर का ध्यान खींचा था और हाई प्रोफाइल केस होने की वजह से आफताब को कड़ी सुरक्षा वाली सेल में रखा गया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related