KONDAGAON BUS ACCIDENT: यात्री बस और ट्रक में जोरदार भिड़त, 12 से ज्यादा यात्री घायल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KONDAGAON BUS ACCIDENT: Violent collision between a passenger bus and a truck; over 12 passengers injured!

 

 

KONDAGAON BUS ACCIDENT: कोंडागांव के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बोरगांव पुल के पास रॉयल यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस भीषण सड़क हादसे में बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, रॉयल यात्री बस और ट्रक में टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की।

इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार यात्री बसों के संचालन को लेकर लोगों में एक बार फिर नाराजगी सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर यात्री बसें अक्सर तेज रफ्तार में दौड़ती हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

लोगों ने परिवहन विभाग और पुलिस से यात्री बसों की नियमित जांच, गति की निगरानी और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी कार्रवाई केवल हादसे के बाद नहीं, बल्कि हादसों को रोकने के लिए पहले से ही की जानी चाहिए।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related