RAIPUR-NAGPUR HIGHWAY ACCIDENT: ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर, 3 बच्चे समेत 8 लोगों की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Raipur-Nagpur Highway Accident: Violent collision between a truck and a pickup; 8 people, including 3 children, killed!

 

 

RAIPUR-NAGPUR HIGHWAY ACCIDENT: नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास एक ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो जाने से 3 बच्चे समते 8 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

भंडारा पुलिस ने बताया कि मानेगांव और पिंपलगांव के बीच सुबह करीब 4 बजे सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक और पिकअप वैन के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे। ट्रक में फंसी कार को बाहर निकालने के लिए दो जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related