CHHATTISGARH : सड़क बनी नहीं, करोड़ों का भुगतान! 13 अफसर सस्पेंड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Road not built, crores paid! 13 officers suspended

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ रुपये की अनियमितता सामने आई है। विभागीय जांच में खुलासा हुआ कि कई सड़कों का निर्माण जमीन पर हुआ ही नहीं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में काम पूरा दिखाकर भुगतान कर दिया गया। मामले में राज्य सरकार ने 13 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, विभाग ने जिले की 24 सड़कों की जांच कराई थी। ऑनलाइन रिकॉर्ड और मौके की स्थिति का मिलान करने पर पता चला कि कई सड़कों का काम अधूरा था, जबकि कुछ का निर्माण हुआ ही नहीं था। इसके बावजूद उन्हें पूरा दर्शाया गया था।

कार्रवाई की जद में आए अधिकारियों में 3 कार्यपालन अभियंता, 6 सहायक अभियंता और 4 उप अभियंता शामिल हैं। इन पर निर्माण कार्यों की निगरानी में लापरवाही और ठेकेदारों से मिलीभगत के आरोप हैं।

जांच में ठेकेदारों की भूमिका भी सामने आई है। विभाग ने 15 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है और उनसे करीब 5 से 5.50 करोड़ रुपये की वसूली की कार्रवाई शुरू की है। तय समय में रकम जमा नहीं करने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अब अधूरी सड़कों को पूरा करने की तैयारी है। बीजापुर की 45 और सुकमा की 23 सड़कों का दोबारा टेंडर होगा। वहीं, बस्तर संभाग की कुल 148 अधूरी सड़कों को 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने इनके निर्माण की जिम्मेदारी खुद लेने की बात कही है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related