HASDEO RIVER ACCIDENT : सेल्फी बनी काल! नदी में बह गए 3 छात्र

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HASDEO RIVER ACCIDENT : Selfie turns deadly! 3 students drowned in river

जांजगीर-चांपा. जांजगीर-चांपा में पिकनिक मनाने पहुंचे कॉलेज के 3 छात्रों के साथ बड़ा हादसा हो गया। बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के बी फार्मा फर्स्ट ईयर के 8 छात्र-छात्राएं शुक्रवार को देवरी गांव पहुंचे थे। इनमें 4 लड़कियां और 4 लड़के थे।

CHHATTISGARH : 3.65 लाख PM आवास की सौगात!

बताया गया कि मुरारी साहू (22), पवन लाल (22) और सचिन सिंह (23) हसदेव नदी किनारे सेल्फी लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए दोनों साथी भी नदी में कूद गए।

लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि तीनों छात्र बह गए। घटना के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नगर सैनिक गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया है और तीनों की तलाश जारी है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तीनों छात्र अंबिकापुर, मरवाही और कवर्धा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related