CG College Admission: Admission dates for colleges extended!
CG COLLEGE ADMISSION: उच्च शिक्षा संचालनालय ने छात्रहित को देखते हुए प्रवेश की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2026 कर दी है।
अब बीए, बीएससी, बीकाम सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों 19 सितंबर तक कालेजों में प्रवेश ले सकेंगे
उच्च शिक्षा संचालनालय की ओर से शिक्षा आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार कालेजों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जा सकेगा। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समय सीमा में प्रवेश नहीं ले पाए थे।
