CG VIRAL VIDEO : Video of ‘Ishq’ outside the station goes viral!
रायगढ़. रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों सार्वजनिक जगह पर आपत्तिजनक तरीके से नजदीकियां बढ़ाते नजर आ रहे हैं।
आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।
CG FAKE CURRENCY : उधारी चुकाने छापे 12.50 लाख के जाली नोट
वायरल वीडियो के साथ जोड़े के नशे में होने का दावा भी किया जा रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
