CG Congress: Congress’s three-day organizational building training camp begins today!
CG CONGRESS: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत दुर्ग संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शिविर 5 सितंबर से 7 सितंबर तक चलेगा।
प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर संगठन को और मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित करना और पार्टी की आगामी रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाना बताया जा रहा है।
शिविर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ और दिग्गज नेता शामिल होंगे।
शिविर में दुर्ग संभाग के विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों के साथ मास्टर ट्रेनरों को भी संगठन संचालन, कार्यकर्ता प्रबंधन और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
