CG JAILS DEATHS : जेलों में 375 मौतें, 62 जांच रिपोर्ट अटकी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG JAILS DEATHS : 375 deaths in jails, 62 investigation reports pending!

बिलासपुर। बिलासपुर जेल में बंदी श्रवण सूर्यवंशी की मौत के बाद छत्तीसगढ़ की जेल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मामला इतना गंभीर हुआ कि पुलिस महानिदेशक अरुण गौतम को भी फटकार का सामना करना पड़ा।

लेकिन अब सवाल सिर्फ श्रवण की मौत का नहीं है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि 1 जनवरी 2021 से 25 जून 2026 तक प्रदेश की जेलों में 375 बंदियों की मौत हुई। इनमें 373 मामलों में न्यायिक या दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए गए, लेकिन 62 मामलों की जांच रिपोर्ट अभी तक विभाग तक नहीं पहुंची है।

MAHANADI ILLEGAL MINING : महानदी खनन पर बड़ा एक्शन, सारे पट्टे रद्द!

सबसे ज्यादा चौंकाने वाला आंकड़ा 2022 का है। उस साल 90 बंदियों की मौत हुई। 2024 में 67 और 2025 में 55 मौतें दर्ज हुईं। वहीं 2026 में 25 जून तक 35 बंदियों की मौत हो चुकी है, लेकिन इनमें सिर्फ 3 जांच रिपोर्ट ही विभाग को मिली हैं।

जेलों में मौत के कई मामलों में बीमारी, हार्ट अटैक, टीबी, कैंसर या आत्महत्या को कारण बताया गया है। वहीं कुछ मामलों में परिवारों ने जेल प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। बिलासपुर के जनकराम साहू, कांकेर के जीवन ठाकुर और रायगढ़ के संजय बघेल की मौतों को लेकर भी अलग-अलग समय पर विवाद सामने आए।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भी जेलों में बंदियों की मौत के आंकड़ों को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांग चुका है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है, अगर मौत के बाद जांच के आदेश हो जाते हैं, तो रिपोर्ट आने में इतना वक्त क्यों लगता है? और क्या हर मौत में जिम्मेदारी भी तय होती है?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related