KIRAN SINGH DEO: BJP State President may return to Chhattisgarh on the 13th!
KIRAN SINGH DEO: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। इस महीने 12 या 13 सितंबर को वह छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं।
बता दें कि 29 जुलाई को परिवार के साथ बागेश्वर धाम (छतरपुर मध्य प्रदेश) से लौटते समय उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर उनकी इनोवा आगे चल रही ट्रक से टकरा गई थी.
इस सड़क दुर्घटना में किरण सिंह देव गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दिल्ली मे मेदांता अस्पताल में उनका आपरेशन किया गया. तब से वह उनका उपचार वहीं चल रहा है.
