CG UNIVERSITY NEWS: यूनिवर्सिटी के मेस की थाली में कीड़े-इल्ली! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG UNIVERSITY NEWS: Worms and larvae found in the university mess meal!

 

 

CG UNIVERSITY NEWS: छत्तीसगढ़ की चर्चित रायपुर की एमिटी यूनिवर्सिटी के मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का आरोप है कि मेस के खाने में आए दिन कीड़े-मकोड़े और बरसाती जीव मिल रहे हैं।

कई बार भोजन में इल्ली और अन्य छोटे कीड़े मिलने की शिकायत भी सामने आई है। इससे छात्रों को भोजन करने में परेशानी हो रही है और वे स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

छात्रों ने कई बार मेस प्रबंधन और विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से मेस की नियमित साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच और भोजन तैयार करने के दौरान स्वच्छता के मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

छात्रों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से अपनी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related