BILASPUR LOOT CASE : लूट के बंटवारे पर बुर्का गैंग भिड़ी, खुला राज!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR LOOT CASE : Burqa gang clashes over loot sharing, secret revealed!

बिलासपुर। अपराधियों की एक गलती ने पूरी गैंग को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। कोटा इलाके में लूट के माल के बंटवारे को लेकर गैंग के सदस्य आपस में भिड़ गए। मारपीट में घायल एक आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस की पूछताछ में पूरी गैंग का राज खुल गया।

CHHATTISGARH : NTPC कोरबा की सभी 7 यूनिट एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में बिजली आपूर्ति पर असर

पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने के जेवर, वारदात में इस्तेमाल हथियार, कार, बाइक और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पहली वारदात 8 जुलाई को हुई थी। बेलगहना रेलवे स्टेशन से 7,430 रुपए का कलेक्शन लेकर जा रहे रेलवे कर्मचारी को सलका डैम मोड़ के पास धक्का देकर उसका बैग लूट लिया गया था।

इसके बाद 18 जुलाई को आरोपियों ने कथित तौर पर बुर्का पहनकर राजकुमारी जायसवाल के घर धावा बोला। मारपीट और हथियार का डर दिखाकर करीब 50 हजार रुपए के सोने के जेवर लूटे गए।

CHHATTISGARH : CGPSC ने बताया आखिर क्यों कम अभ्यर्थी पहुंचे इंटरव्यू तक …

दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही थी। इसी बीच 2 सितंबर को कोटा पेट्रोल पंप के पास लूट के माल के बंटवारे को लेकर आरोपियों में मारपीट हो गई।

घायल आरोपी शिकायत लेकर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस की पूछताछ में उसी झगड़े ने जुलाई की दोनों लूट का राज खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने गैंग के बाकी सदस्यों को भी दबोच लिया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related