CHHATTISGARH : टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Chhattisgarh will become a textile hub!

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ को सेंट्रल इंडिया का बड़ा टेक्सटाइल और अपैरल हब बनाने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश, रोजगार और आधुनिक तकनीक को लेकर चर्चा की।

TEACHERS DAY : शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई औद्योगिक नीति 2024-30 में टेक्सटाइल सेक्टर को थ्रस्ट सेक्टर का दर्जा दिया गया है। खास बात यह है कि 1000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाली औद्योगिक इकाइयों के लिए विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है।

नवा रायपुर में टेक्सटाइल और अपैरल यूनिट्स लगाने की प्रक्रिया को भी गति मिल रही है। सरकार का प्लान सिर्फ फैक्ट्रियां लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, स्किल डेवलपमेंट और मार्केटिंग को जोड़कर पूरा टेक्सटाइल इको-सिस्टम तैयार करने का है।

RAIPUR 3500 CRORE PROJECT : सीवेज-नालियों पर शहर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट!

छत्तीसगढ़ की पहचान रहे चांपा के कोसा सिल्क और पारंपरिक वस्त्र कला को भी आधुनिक डिजाइन और बड़े बाजार से जोड़ने की तैयारी है। NIFT की स्थापना से युवाओं को फैशन डिजाइन और टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ के प्रयासों की सराहना करते हुए आधुनिक तकनीक, नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

सरकार का दावा है कि नई औद्योगिक नीति, नवा रायपुर में विकसित हो रहा टेक्सटाइल इको-सिस्टम और NIFT जैसे संस्थानों के जरिए आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ सेंट्रल इंडिया के बड़े टेक्सटाइल हब के रूप में उभर सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related