CHHATTISGARH : NTPC कोरबा की सभी 7 यूनिट एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में बिजली आपूर्ति पर असर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : All 7 units of NTPC Korba trip simultaneously, affecting power supply in 7 states

कोरबा। NTPC के 2600 मेगावाट क्षमता वाले कोरबा सुपर थर्मल पावर प्लांट में शुक्रवार शाम बड़ा तकनीकी संकट खड़ा हो गया। PGCIL के ब्रेकर की टेस्टिंग के दौरान इलेक्ट्रिकल फॉल्ट आने से प्लांट की सभी 7 यूनिट एक साथ ट्रिप हो गईं। कुछ देर के लिए पूरे प्लांट का बिजली उत्पादन शून्य हो गया और ब्लैकआउट जैसी स्थिति बन गई।

CHHATTISGARH : CGPSC ने बताया आखिर क्यों कम अभ्यर्थी पहुंचे इंटरव्यू तक …

बताया जा रहा है कि इस अचानक हुए शटडाउन का असर छत्तीसगढ़ समेत करीब 7 राज्यों की बिजली आपूर्ति पर पड़ा। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, गोवा सहित अन्य लाभार्थी क्षेत्रों में भी सप्लाई प्रभावित हुई।

NTPC कोरबा में 200 मेगावाट की 3 और 500 मेगावाट की 4 यूनिट हैं, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता 2600 मेगावाट है। ब्रेकर टेस्टिंग के दौरान फॉल्ट सामने आते ही प्लांट का सुरक्षा सिस्टम सक्रिय हुआ और सभी यूनिट ग्रिड से अलग हो गईं।

CHHATTISGARH : टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़!

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा से लेकर दिल्ली तक पावर सेक्टर में हलचल मच गई। NTPC के वरिष्ठ अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचे और यूनिटों को दोबारा शुरू करने का काम शुरू किया गया।

प्रबंधन का दावा है कि देर रात तक यूनिटों को रिस्टोर कर लिया गया, हालांकि तकनीकी सुधार का काम जारी रहा। इतने बड़े प्लांट की सभी यूनिटों का एक साथ बंद होना बेहद दुर्लभ माना जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related