RANCHI PROTEST:  BJP का आज झारखंड बंद का एलान!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RANCHI PROTEST: BJP calls for a Jharkhand bandh today!

 

 

RANCHI PROTEST: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन लगातार 18वें दिन भी जारी  है.

सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. घटना के बाद छात्र संगठनों का गुस्सा और बढ़ गया है.

छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के बाद BJP ने आंदोलन को लेकर सरकार के खिलाफ अपना तेवर और तीखा कर दिया है.

10 अगस्त को प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी को हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान किया.

रांची में बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया.

बीजेपी नेताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग नहीं होना चाहिए था. पार्टी ने लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की है. इस घोषणा के साथ ही परीक्षा विवाद अब सीधे राजनीतिक टकराव का रूप लेता दिखाई दे रहा है

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि सरकार उनकी शिकायतों को गंभीरता से ले रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related