GAUTAM ADANI CASE : Big decision in Adani case!
रायपुर। अमेरिका से अदाणी ग्रुप के लिए बड़ी खबर सामने आई है। न्यूयॉर्क की संघीय अदालत ने गौतम अदाणी, सागर अदाणी और सहयोगी विनीत जैन के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक आरोप स्थायी रूप से खारिज कर दिए हैं।
फैसले के बाद गौतम अदाणी ने न्यायिक प्रक्रिया के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि मुश्किल दौर में भी उनका भरोसा सच, निष्पक्षता और कानून के शासन पर कायम रहा।
CG HOLIDAY: छत्तीसगढ़ में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित!
अदाणी ग्रुप और अमेरिकी SEC के बीच हुए समझौते को भी अदालत ने अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत अदाणी पक्ष 1.8 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगा और सिविल सिक्योरिटीज फ्रॉड से जुड़े मामले का निपटारा होगा।
अदाणी ने कहा कि यह फैसला उनकी प्राथमिकताओं को नहीं बदलेगा और समूह भारत के विकास में योगदान देने पर अपना फोकस जारी रखेगा।
