NDA MANGAL MILAN : Vande Mataram echoes with ‘Mangal Milan’, now NDA marches to Parliament
नई दिल्ली। संसद पुस्तकालय में NDA सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक वंदे मातरम के नारों के साथ शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत NDA के कई नेता तिरंगा लहराते नजर आए। बैठक में सांसदों ने एकजुटता का संदेश दिया।
इसके बाद NDA सांसद विपक्ष के लगातार संसद गतिरोध के खिलाफ संसद भवन तक मार्च निकालेंगे। सांसदों के हाथों में ऐसे पोस्टर होंगे, जिनमें गृह मंत्री अमित शाह के चर्चा के लिए तैयार होने का दावा किया गया है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब गृह मंत्री जवाब देने के लिए तैयार हैं, तो विपक्ष को चर्चा से पीछे नहीं हटना चाहिए।
GAUTAM ADANI CASE : अदाणी केस में बड़ा फैसला!
अब बड़ा सवाल यही है कि NDA के मार्च और सरकार की चर्चा की पेशकश के बाद क्या संसद का गतिरोध खत्म होगा?
