ED Raid: ED takes major action; 182 bank accounts frozen!
ED RAID: ED की टीम ने 5 अगस्त 2026 को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत विशाखापट्टनम और हैदराबाद में पांच आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान ईडी ने 1.01 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की। इसके अलावा कंपनी, उसके निदेशकों और संबंधित संस्थाओं से जुड़े विभिन्न चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
जांच एजेंसी ने डब्ल्यूबीईपीएल और उसके निदेशकों से संबंधित 182 बैंक खातों को फ्रीज करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही छह महंगी लग्जरी गाड़ियों पर भी कार्रवाई की गई है।
ED के जांच में सामने आया है कि कंपनी ने वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए 2000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाई।
कंपनी के वित्तीय विवरणों में कथित तौर पर हेरफेर कर जमा की गई रकम को छिपाने की कोशिश की गई। जमीन के लेन-देन में भी वास्तविक कीमत को कम दर्शाकर वैधानिक दायित्वों से बचने की कोशिश किए जाने की बात जांच में सामने आई है।
ED की अब तक की जांच में पता चला है कि कंपनी ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के हजारों निवेशकों से कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से रकम जुटाई।
ईडी ने कहा है कि मामले में जांच अभी जारी है और आगे भी संपत्तियों तथा वित्तीय लेन-देन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
