BHARAT TIWARI ENCOUNTER: कोर्ट ने 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट किया जारी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHARAT TIWARI ENCOUNTER: Court issues non-bailable warrants against 11 accused!

 

 

 

BHARAT TIWARI ENCOUNTER: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा सिविल कोर्ट ने 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है.

इस मामले में एक आरोपी जवान की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिस पर गोली मारने का आरोप है. कोर्ट के इस आदेश के बाद भरत तिवारी के परिजनों में न्याय की उम्मीद जगी है.

सिविल कोर्ट के मुख्य दंडाधिकारी ने तत्कालीन SDM संजीत कुमार, SDPO राजेश शर्मा, थानाध्यक्ष राजेश मालाकार, दरोगा अंकित आर्यन, हरिश्चंद्र कुमार, STF जवान अक्षय कुमार, विकास कुमार और ASI रमाशंकर यादव समेत कुल 11 अधिकारी शामिल हैं.

इस मामले को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारियों ने साजिश के तहत भरत तिवारी को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया था. जिसके बाद देशभर से लोग एकत्रित होकर भरत तिवारी के घर पहुंचे और न्याय की मांग उठाई.

कोर्ट के आदेश के बाद मृतक भरत तिवारी के परिजनों की न्याय की उम्मीद जगी है. भरत की मां ने सभी दोषियों को फांसी देने की मांग की है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related