CG CRIME: रायपुर में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Bangladeshi youth arrested in Raipur!

 

CG CRIME: रायपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जोन अंतर्गत टिकरापारा थाना क्षेत्र के  संजय नगर इलाके में पुलिस ने एक बंगलादेशी युवक को हिरासत में लिया है.

युवक की पहचान शेख रेहान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से रायपुर में रह रहा था और यहां मैकेनिक का काम करता था।

पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और जांच को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान शेख रेहान पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गया था।

पुलिस ने युवक के पास से भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड बरामद होने की बात कही है। पुलिस अब इन दस्तावेजों की सत्यता और युवक के भारत में रहने से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसे भारतीय दस्तावेज कैसे और किन परिस्थितियों में मिले।

पुलिस युवक से उसके भारत आने, रायपुर में रहने, काम करने और दस्तावेज तैयार होने से संबंधित जानकारी जुटा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related