CHHATTISGARH : निगम में बवाल, महापौर बोलीं- ‘मैं मेहंदी लगाकर नहीं बैठी हूं’

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Chaos in the corporation, the mayor said- ‘I am not sitting with henna applied’

अंबिकापुर। अंबिकापुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक शुरू होते ही हंगामे में बदल गई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों के बीच जमकर बहस हुई और मामला इतना बढ़ा कि बैठक कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

महापौर मंजूषा भगत और नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। विपक्ष ने पेयजल व्यवस्था में कथित घोटाले समेत कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरा।

CHHATTISGARH : गरियाबंद में बड़ा एक्शन, अफसर की संपत्ति कुर्की की नौबत!

इसी दौरान कलाकेंद्र मैदान को किराये पर देने के नाम पर कथित रिश्वत मांगने के वायरल ऑडियो का मुद्दा भी सदन में गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

हंगामे के बीच महापौर मंजूषा भगत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें महिला महापौर समझकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने शहर की खराब सड़कों को लेकर जनता से माफी मांगी और दो महीने में सड़कों को ठीक कराने का दावा किया।

CHHATTISGARH : गरियाबंद में बड़ा एक्शन, अफसर की संपत्ति कुर्की की नौबत!

महापौर ने विकास के लिए मिले करीब 100 करोड़ रुपये का जिक्र करते हुए कहा कि वह काम करने के लिए बैठी हैं और “मैं मेहंदी लगाकर नहीं बैठी हूं।” अब नजर इस बात पर है कि वायरल रिश्वत ऑडियो और सदन में लगाए गए आरोपों पर नगर निगम क्या कार्रवाई करता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related