TUKARAM MUNDHE : HC की टिप्पणी पर तुकाराम मुंडे का बयान, मैं भगवान नहीं, तुकाराम मुंडे हूं …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TUKARAM MUNDHE : Tukaram Munde’s statement on HC’s comment, I am not God, I am Tukaram Munde…

मुंबई। महाराष्ट्र FDA कमिश्नर IAS तुकाराम मुंडे एक बार फिर चर्चा में हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट की हालिया टिप्पणी के बाद 3 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने FDA की कार्रवाई का बचाव किया।

DMF FUND CHHATTISGARH : 8 महीने बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं, HC ने सरकार से मांगा हलफनामा

तुकाराम मुंडे ने कहा, “मैं भगवान नहीं हूं, मैं तुकाराम मुंडे हूं और पब्लिक सर्वेंट के तौर पर अपना काम कर रहा हूं।” उन्होंने कहा कि FDA नियमों के मुताबिक ही कार्रवाई करता है और अगर कोर्ट को किसी प्रक्रिया में खामी नजर आती है तो विभाग उसे सुधारने के लिए तैयार है।

उन्होंने साफ किया कि FDA का मकसद त्योहारों को रोकना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन दिलाना है। बड़े आयोजनों में भोजन बांटने की स्थिति में FDA को इसकी जानकारी देना जरूरी होगा।

KOSA MURDER CASE : 2 महीने बाद भी हत्यारा फरार, अब गांव में SIT!

होटल, रेस्टोरेंट, दूध डेयरी और कलेक्शन सेंटर समेत अन्य प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की बात भी उन्होंने दोहराई। गलतियां मिलने पर कुछ जगहों के फूड सेफ्टी लाइसेंस निलंबित किए गए थे।

तीन सेलिब्रिटीज को भेजे गए नोटिस पर मुंडे ने बताया कि दो के जवाब मिल चुके हैं, जबकि एक का जवाब अभी बाकी है।

दरअसल, FDA की कार्रवाई को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कार्रवाई के तरीके पर टिप्पणी करते हुए सीधे ताला लगाने को जल्दबाजी बताया था। अब तुकाराम मुंडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना पक्ष रखा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related