KOSA MURDER CASE : Killer absconding even after 2 months, now SIT in the village!
जांजगीर-चांपा। कोसा गांव में करीब दो महीने पहले हुए अमित कुमार भण्डारी हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। अब पुलिस ने जांच का पूरा तरीका बदल दिया है।
NEPAL FLASH FLOOD : 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले 2 लोग!
एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने मामले की जांच के लिए ASP के नेतृत्व में SIT गठित की है। खास बात यह है कि SIT अब गांव में रहकर ही हत्याकांड की पड़ताल करेगी। इसके लिए कोसा में पुलिस आउटपोस्ट खोलने के निर्देश भी दिए गए हैं।
अमित 27 जून को घर से निकला था और दो दिन बाद 29 जून को उसका शव तालाब किनारे मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस खुलासा नहीं हुआ।
NISHU AZAD FATHER ATTACK : निशु, मैं तुम्हारे साथ हूं – राहुल गांधी
नई टीम संदिग्धों से दोबारा पूछताछ करेगी, पुराने सुराग और तकनीकी साक्ष्य खंगालेगी। जरूरत पड़ने पर घटना का री-क्रिएशन भी कराया जाएगा। पुलिस वेश बदलकर पूछताछ और डॉग हैंडलर की मदद से भी सुराग तलाशेगी।
अब पुलिस की नजर उस पुराने सुराग पर भी है, जिसमें घटना के बाद पुलिस डॉग एक युवती के घर के बाहर जाकर बैठ गया था।
