NEPAL FLASH FLOOD : 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले 2 लोग!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEPAL FLASH FLOOD : 2 people rescued alive from tunnel after 9 days!

काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त की भीषण फ्लैश फ्लड के 9 दिन बाद बड़ा चमत्कार सामने आया है। त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया है।

NISHU AZAD FATHER ATTACK : निशु, मैं तुम्हारे साथ हूं – राहुल गांधी

रेस्क्यू किए गए दोनों लोगों की पहचान मैकेनिकल फोरमैन संजय साह और मैकेनिकल सुपरवाइजर कबीर महार्जन के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम को सुरंग के अंदर से आवाज सुनाई दी, जिसके बाद अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण बाढ़ ने बड़े इलाके में तबाही मचा दी थी। गांव, सड़कें, पुल और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट मलबे की चपेट में आ गए। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है।

रायपुर

बचाव दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंगों में फंसे लोगों को तलाशना है। भारी मलबे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद मुश्किल बना हुआ है।

तबाही के बाद नेपाल में अब राहत के साथ पुनर्वास की चुनौती भी खड़ी है। हजारों घरों के तबाह होने के बाद प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगह बसाने की तैयारी की जा रही है। भारत भी राहत और बचाव अभियान में नेपाल की मदद कर रहा है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related