MLC ELECTION 2026: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग आज, BJP-SP की अग्निपरीक्षा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MLC Election 2026: Voting today for 28 seats across 4 states; a litmus test for the BJP and SP

 

 

MLC ELECTION 2026: देश के चार राज्यों  उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की कुल 28 सीटों पर आज मतदान होना है.

इनमें उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर होने वाली वोटिंग पर खास नजर है. चुनाव को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और समाजवादी पार्टी के लिए अहम राजनीतिक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है.

मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है. इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में आगरा, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी, लखनऊ और वाराणसी की सीटें शामिल हैं. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, काशी, आगरा, गोरखपुर-फैजाबाद, बरेली-मुरादाबाद और मेरठ की सीटों पर मतदान होना है.

बिहार में भी विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान होना है. इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों के लिए भी आज मतदान होना है. इन सीटों पर कुल 182 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान के लिए 2,419 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10,68,072 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

बीजेपी ने नागपुर स्नातक, पुणे स्नातक और पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट और शिवसेना ने अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी मैदान में उतारा है.

कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटों के लिए मतदान होगा. इनमें दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. बताया जा रहा है कि पिछली बार इनमें से तीन सीटें बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के पास थी.

चारों राज्यों में मतदान के बाद अब सभी की नजर मतगणना और नतीजों पर रहेगी. खासकर उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणामों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के लिए अहम माना जा रहा है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related