CHHATTISGARH : Hostel guard asks girl students to do their ‘personal work’!
अंबिकापुर। सरगुजा के खमरिया बालिका छात्रावास में छात्राओं से निजी काम कराने का गंभीर आरोप लगा है। छात्राओं ने महिला सुरक्षा गार्ड पर अपनी वर्दी धुलवाने और रात में सोने से पहले मालिश कराने का आरोप लगाया है।
शिकायत के मुताबिक, काम करने से मना करने पर छात्राओं को कमरे में बंद करने और छात्रावास से बाहर निकालने की धमकी दी जाती थी। शिकायत के दौरान कई छात्राएं भावुक होकर रो पड़ीं।
BLINKIT LICENSE SUSPENDED : Blinkit पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड!
मामला तब सामने आया जब जिला पंचायत सदस्य राधा रवि अचानक छात्रावास पहुंचीं और छात्राओं से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों से शिकायत की।
विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। मंडल संयोजक नवीन कुमार कश्यप के मुताबिक, गार्ड को छात्रावास से हटाने की कार्रवाई की जा रही है और वे खुद मौके पर जाकर जांच करेंगे।
SUPREME COURT : SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, EC तलब!
खमरिया छात्रावास में 80 से अधिक छात्राएं रहती हैं। इनमें 10वीं और 12वीं की छात्राएं भी शामिल हैं। अब जांच में यह साफ होगा कि छात्राओं के आरोप कितने सही हैं और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।
