SUPREME COURT : SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, EC तलब!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUPREME COURT : Supreme Court strict on Sir, EC summoned!

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में SIR ट्रिब्यूनल की धीमी सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने चुनाव आयोग से ट्रिब्यूनल में आए मामलों और उनके निपटारे का पूरा ब्यौरा मांगा है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि अगर इसी रफ्तार से मामले चलते रहे तो अपीलों की सुनवाई पूरी होने से पहले ही अगला चुनाव आ सकता है।

TIRANGA RULES : तिरंगे को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश!

सुप्रीम कोर्ट अब यह भी देखेगा कि कितने ट्रिब्यूनल काम कर रहे हैं, रोज कितने मामलों की सुनवाई हो रही है और कितने मामलों का निपटारा हो रहा है। कोर्ट ने साफ किया कि सिर्फ ट्रिब्यूनल बना देना काफी नहीं, उनके कामकाज और नतीजों पर भी नजर जरूरी है।

मामला कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की याचिका से जुड़ा है, जिसमें पश्चिम बंगाल में चल रही SIR प्रक्रिया से जुड़े मामलों की धीमी सुनवाई तेज करने की मांग की गई है।

अब चुनाव आयोग को अगली सुनवाई में पूरी जानकारी देनी होगी। मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related