CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में 3 नए एक्स-कैडर DG पद बनाने की तैयारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Preparations to create 3 new ex-cadre DG posts in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य सरकार तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों को ADG से DG या स्पेशल DG पद पर प्रमोट करने की तैयारी कर रही है।

इसके लिए राज्य में 3 नए एक्स-कैडर DG स्तर के पद बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। हालांकि इन पदों के सृजन के लिए अभी केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी मिलना बाकी है।

प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर 1994 बैच के एसआरपी कल्लूरी, 1995 बैच के प्रदीप गुप्ता और 1996 बैच के विवेकानंद को DG या स्पेशल DG पद पर पदोन्नति मिल सकती है।

CG CRIME: आबकारी विभाग पर 5 हजार की वसूली का आरोप! 

सूत्रों के मुताबिक, तीन एक्स-कैडर DG पद बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है और इसे राज्य मंत्रिपरिषद के सामने भी मंजूरी के लिए रखा जा सकता है। लेकिन नए एक्स-कैडर पदों के सृजन के लिए केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की पूर्व स्वीकृति जरूरी होगी।

फिलहाल छत्तीसगढ़ में स्वीकृत DG कैडर के दो और एक्स-कैडर DG के दो पद हैं। ऐसे में तीन अतिरिक्त पद बनाने की जरूरत और औचित्य पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि 2018 में तीन एक्स-कैडर DG पदों से जुड़ा फैसला बाद में हाईकोर्ट में रद्द हो चुका है। उस समय केंद्र की पूर्व अनुमति के बिना पद सृजित करने और नियुक्तियों को लेकर विवाद हुआ था।

अब सबकी नजर राज्य सरकार के प्रस्ताव और केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी पर है। मंजूरी मिलते ही पुलिस महकमे में तीन बड़े प्रमोशन का रास्ता खुल सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related