CG WEATHER ALERT : Danger of rain and lightning for two days
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक उत्तर, मध्य और पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है।
इधर कोरबा में बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। हसदेव नदी में नहाते समय 15 साल का किशोर तेज बहाव में बह गया। घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल की है। किशोर एनीकट में नहा रहा था, तभी पानी के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
BILASPUR VIOLENCE : राम सिंह की गिरफ्तारी पर सवाल
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। जनकपुर भरतपुर, रामानुजगंज, बिहारपुर और प्रेमनगर में 40-40 मिमी बारिश दर्ज की गई। अंबिकापुर, प्रतापपुर, सोनहत, बिल्हा, पामगढ़, मस्तूरी समेत कई जगहों पर भी 30 मिमी तक पानी बरसा।
सीजन में 2% कम बारिश
1 जून से 3 सितंबर तक प्रदेश में औसतन 944.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 962.6 मिमी मानी गई है। यानी अब तक बारिश सामान्य से करीब 2% कम है।
बलरामपुर में सामान्य से 75% ज्यादा बारिश हुई है, जबकि बेमेतरा में 39% कम पानी बरसा है।
रायपुर में भी बारिश के आसार
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ एक-दो दौर की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 27 और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधि धीरे-धीरे कम हो सकती है।
