BILASPUR VIOLENCE : Questions raised over Ram Singh’s arrest
बिलासपुर। खपरगंज हिंसा के बाद अब राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला ने सवाल उठाया है कि जब पुलिस कई आरोपियों पर कार्रवाई कर चुकी है तो राम सिंह ठाकुर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर क्यों है।
NISHU AZAD FATHER ASSAULT : केस की मांग पर CJP का हल्लाबोल, नेताओं का जमावड़ा
AAP नेता प्रियंका शुक्ला ने गृह मंत्री विजय शर्मा से सीधे सवाल करते हुए आरोप लगाया कि राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम सिंह लंबे समय से सोशल मीडिया और बयानों के जरिए माहौल को धार्मिक रंग देने की कोशिश करता रहा है।
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। गृह मंत्री या बीजेपी की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया वीडियो के बाद फिर चर्चा में
बिलासपुर हिंसा मामले में फरार बताए जा रहे राम सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया था। उसने दावा किया था कि उसे धर्म के लिए आवाज उठाने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है और वह जल्द पुलिस के सामने सरेंडर करेगा।
पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है।
28 अगस्त को हुआ था विवाद
28 अगस्त की रात खपरगंज में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट और पथराव हुआ था। हालात बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस और लाठीचार्ज करना पड़ा। पथराव में थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई हुई है और कई आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
